
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
Varanasi. रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर ठहराव की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 11071/11072 का करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
रेल प्रशासन के अनुसार, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16 अगस्त 2026 से चलने वाली गाड़ी संख्या 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर रात 9:53 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 9:55 बजे रवाना होगी।
इसी प्रकार, बलिया से 17 अगस्त 2026 से चलने वाली गाड़ी संख्या 11072 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर दोपहर 1:13 बजे पहुंचेगी और 1:15 बजे रवाना होगी।
रेल प्रशासन का कहना है कि ठहराव की अवधि बढ़ाए जाने से करीमुद्दीनपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा और उन्हें यात्रा के दौरान सुविधा होगी। यह अतिरिक्त ठहराव प्रायोगिक आधार पर लागू किया गया है।





