
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
Varanasi. राजातालाब बीरभानपुर स्थित श्री धांगड़वीर हनुमान मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में सेवापुरी और रोहनिया विधानसभा क्षेत्र से सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का आयोजन पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल तथा पूर्व विधायक रोहनिया महेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष गोपाल यादव एवं सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष पखंडी राम बिंद ने की।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़ पहलवान’ समेत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
भाजपा सरकार पर साधा निशाना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामआसरे विश्वकर्मा ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के झूठे वादों से प्रदेश की जनता परेशान और आक्रोशित है। जनता अब बदलाव चाहती है और आगामी चुनाव का इंतजार कर रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाएं।
उन्होंने बूथ प्रभारियों को विशेष रूप से बूथ मजबूत करने का मंत्र देते हुए कहा कि चुनाव में पार्टी की जीत की शुरुआत बूथ से होती है। प्रत्येक बूथ को मजबूत करना ही जीत की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कई चुनावी मंत्र भी दिए।
कार्यक्रम का संचालन कन्हैया राजभर ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़ पहलवान’, मनीष सिंह, विवेक यादव, आत्माराम यादव, गोपाल यादव, पूजा यादव, शशि यादव, विष्णु शर्मा, आनंद मौर्य, राजेश यादव उर्फ नत्थू, इं. अनिल यादव, सुजीत मास्टर, सुभाष राजभर, सुधीर यादव, दर्शन यादव, रामप्रकाश पटेल, हीरालाल विश्वकर्मा, अखिलेश पटेल, आनंद पटेल, सुरेश यादव, अरुण यादव, योगेश सिंह, रतन यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।





