
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद इलाके में कफ सिरप तस्करी के खिलाफ गठित एसआईटी ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने छापेमारी कर एक गोदाम से हजारों शीशियां प्रतिबंधित कफ सिरप की बरामद की हैं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है।
कार्रवाई के दौरान डीसीपी क्राइम सरवणन टी. और एसीपी शुभम सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस टीम बरामद माल और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
About The Author
Views:0





