
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में उस समय फिल्मी ड्रामा देखने को मिला जब सिटी क्राइम ब्रांच की टीम एक वांछित अपराधी को पकड़ने पहुंची। आरोपी अभिषेक उर्फ शूटर AK-47 ने गिरफ्तारी से बचने के लिए ‘शोले’ फिल्म की तर्ज पर बिल्डिंग से कूदने की धमकी दे दी।
घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। क्राइम ब्रांच की टीम को आरोपी को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने आरोपी को समझा-बुझाकर आखिरकार सुरक्षित रूप से हिरासत में ले लिया।
अभिषेक उर्फ शूटर AK-47 पर कई संगीन अपराधों में शामिल होने का आरोप है और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
About The Author
Views:0





