
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
काठमांडू: नेपाल की राजधानी काठमांडू में लगातार दूसरे दिन प्रदर्शनकारियों ने संसद के बाहर सड़कों को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करते हुए सुबह 8:30 बजे से काठमांडू में फिर से कर्फ्यू लागू कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
इस बीच, सरकार ने सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया है, जो प्रदर्शनकारियों की एक प्रमुख मांग थी।
About The Author
Views:0





