
- रिपोर्ट: सुनील जायसवाल
सहारनपुर जनपद के घाड़ क्षेत्र में शिवालिक की पहाड़ियों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।
बेहट क्षेत्र के मझाड़ी गांव की नदी में पानी का सैलाब आ गया, जिससे कई स्कूली बच्चे नदी के किनारे फंस गए।
स्थानीय ग्रामीणों ने जान की परवाह किए बिना बच्चों को सुरक्षित नदी पार कराकर रेस्क्यू किया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी पर पुल निर्माण की मांग करते हुए कहा कि हर साल बरसात में ऐसी ही परेशानी झेलनी पड़ती है।
About The Author
Views:0





