
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
Prayagraj: प्रयागराज सद्भावना मंच प्रयागराज के बैनर तले मंच के अध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र कुमार मिश्र ‘विश्वबन्धु’ के नीमसंराय कॉलोनी (मुंडेरा) स्थित आवास पर उनकी अध्यक्षता में एक अनौपचारिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर के प्रतिष्ठित डॉ. सुशील सिन्हा ने उपस्थित होकर क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से परिचय प्राप्त किया। उनके साथ उनके विशेष सहयोगी अखिलेश श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंच के उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी रवीन्द्र कुशवाहा, महामंत्री शम्भू नाथ श्रीवास्तव ‘शम्भु’ एवं कोषाध्यक्ष रेखा तिवारी उपस्थित रहीं। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में सेवानिवृत्त विंग कमांडर एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष उपेन्द्र ठाकुर, परिषद के सचिव एवं पूर्व वारंट ऑफिसर आर.एन. मिश्रा, सरदार वल्लभ भाई पटेल दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष (प्रतिनिधि अध्यक्ष) जितेन्द्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष एवं शराब व्यवसायी कपिल जायसवाल, वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसायी निरंकार त्रिपाठी, अखिल भारतीय भगवान परशुराम एकता समिति के सलाहकार धनेन्द्र शर्मा ‘धनीजी’, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं श्रीवैष्णव रामकथा समिति के मंच-संचालक एडवोकेट गुप्तेश्वर पांडेय, एडवोकेट एवं कवि उपेन्द्र पाण्डेय, वरिष्ठ नागरिक बालकृष्ण पाण्डेय, पूर्व वायुसेना अधिकारी, प्रिंसिपल एवं कथावाचक डॉ. विंध्यवासिनी शुक्ला तथा युवाशक्ति की मशाल आदित्य तिवारी की गौरवमयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान क्षेत्र में सामाजिक एवं साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि सद्भावना मंच प्रयागराज की ओर से निकट भविष्य में मुंडेरा क्षेत्र में एक विशाल कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में क्षेत्र के श्रेष्ठ कवियों के साथ-साथ प्रयागराज के अन्य प्रतिष्ठित कवियों को भी आमंत्रित कर सम्मिलित किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने कवि सम्मेलन के आयोजन के निर्णय का स्वागत किया और इसे क्षेत्र में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।





