
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे के दौरान रामलला के दर्शन-पूजन कार्यक्रम में एक अहम बदलाव देखने को मिला। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की जगह ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने मुख्यमंत्री को रामलला का दर्शन और पूजन कराया।
जानकारी के अनुसार, इस दौरान ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को कार्यक्रम से दूर रखा गया। मुख्यमंत्री के साथ दर्शन-पूजन के समय प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और समाजवादी पार्टी से निष्कासित गोसाईगंज विधायक अभय सिंह भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से रामलला के दर्शन किए और मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। हालांकि, दर्शन-पूजन के दौरान ट्रस्ट के प्रतिनिधित्व में हुए इस बदलाव को लेकर राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।





