
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
प्रयागराज में हो रही लगातार बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के चलते गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। हालांकि फिलहाल दोनों नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं।
➡ पिछले 24 घंटे में फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 27 सेंटीमीटर बढ़ा है।
➡ छतनाग में गंगा का जलस्तर 3 सेंटीमीटर घटा है।
➡ नैनी में यमुना नदी का जलस्तर 6 सेंटीमीटर कम हुआ है।
➡ सुबह 8 बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 77.14 मीटर,
➡ छतनाग में 74.86 मीटर,
➡ और नैनी में यमुना का जलस्तर 75.32 मीटर दर्ज किया गया।
प्रशासन जलस्तर पर नजर बनाए हुए है और हालात सामान्य बने हुए हैं।
About The Author
Views:0





