
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। गाजीपुर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगसर हॉल्ट पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 09/2026, धारा 108 बीएनएस में वांछित अभियुक्त मनोज कुमार पासवान को गिरफ्तार किया। अभियुक्त मनोज कुमार पासवान, पुत्र दीनानाथ पासवान, निवासी ग्राम गगरन, उम्र लगभग 36 वर्ष, को गगरन गेट से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। थाने की टीम ने बताया कि यह कार्रवाई अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने और जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए की गई है।
About The Author
Views:0





