
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। प्रयागराज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपायुक्त गंगानगर ने थाना सरायइनायत परिसर में दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को सत्यनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों और लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को अपने आचरण में अपनाने के लिए पुलिसकर्मियों को प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में सत्यनिष्ठा, अनुशासन और निष्पक्षता का विशेष महत्व है। महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करना प्रत्येक पुलिसकर्मी का कर्तव्य है।




