
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी कमिश्नरेट के थाना फूलपुर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करवल बस्ती के पास यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ओमप्रकाश (55 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय बुद्धु निवासी ग्राम थरी, थाना फूलपुर के रूप में हुई है। क्षेत्र भ्रमण और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद की।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह बाहरी जनपद से कच्ची शराब लाकर बेचता था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के दिन भी वह शराब बेचने के उद्देश्य से जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अभियुक्त ने अपने कृत्य को स्वीकार करते हुए खेद भी व्यक्त किया।
इस संबंध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 184/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गोविन्द यादव, हेड कांस्टेबल दिवाकर गुप्ता तथा कांस्टेबल अशोक यादव शामिल रहे।




