
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
Varanasi. चन्दौली कोतवाली चन्दौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फगुईया नहर पुलिया के पास से 36 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची और अभियुक्त को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रतन पाण्डेय पुत्र स्व. राम चन्द्र पाण्डेय, निवासी बर्थरा खुर्द, कोतवाली चन्दौली, जनपद चन्दौली, उम्र करीब 50 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 180 पाउच ब्लू लाईम देशी मसाला शराब, कुल 36 लीटर बरामद की है।
पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह शराब को ऊंचे दामों पर बेचने तथा अपने साथी की दुकान पर आपूर्ति करने के लिए ले जा रहा था। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर कोतवाली चन्दौली में मु0अ0सं0 456/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वर पाण्डेय, उपनिरीक्षक राजेश कुमार तथा हेड कांस्टेबल सतीश चन्द्र यादव शामिल रहे।




