
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: CMO लखनऊ के टेंडर से रानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला चिकित्सालय, राजाजीपुरम में तैनात DB Enterprises के सुरक्षा गार्ड पिछले 3 महीने से वेतन विहीन हैं।
रात-दिन मरीजों की सुरक्षा करने वाले इन गार्डों के घर राशन खत्म है। बच्चों की फीस बाकी है। दवा के पैसे नहीं। कंपनी ने मार्च से जुलाई तक एक पैसा नहीं दिया। हाल ये है कि भुखमरी की नौबत आ गई है।
इतना ही नहीं, इसी कंपनी के चतुर्थ श्रेणी कर्मी – सफाईकर्मी, वार्ड बॉय भी वेतन के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल, राजाजीपुरम की ड्यूटी पर तैनात गार्ड 90 दिन से भूखे हैं।




