
- अयोध्या से अमित कुमार की रिपोर्ट
अयोध्या में ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रूपेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सिविल लाइन पत्रकार चौराहे पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के बड़ी संख्या में पत्रकारों सहित विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गुप्ता, कांग्रेस नेता उग्रसेन मिश्रा तथा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं और राहगीरों को शरबत वितरित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार रूपेश श्रीवास्तव ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव को बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा, “यह हनुमान जी का दरबार है, यहां हर जाति और हर मजहब के लोग शामिल हो सकते हैं। यहां किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है।”
कार्यक्रम के दौरान रूपेश श्रीवास्तव ने सभी पत्रकारों का रामनामी गमछा पहनाकर स्वागत किया। अंत में उन्होंने इस सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन में सहयोग देने के लिए सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया।





