
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: सुभाषचंद्र बोस वार्ड के पार्षद अर्जुन यादव सोमू ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के शुभ अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, एवं बच्चों को कापी एवं अन्य शैक्षिक सामग्री वितरण कर बच्चों को मिठाई भी खिलाई गई..!

यह आयोजन डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर बच्चों को शिक्षा एवं ज्ञान के महत्व के बारे में जागरूक करना और पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराना था..!!

इस मौके पर एडवोकेट श्री अभय राव जी,एडवोकेट श्री शिवदयाल जी, श्री इन्द्रसेन पहलवान अयोध्या जी, श्री कौशल कश्यप जी एडवोकेट श्री आशीष मौर्य जी,श्री रिंकू पाण्डेय जी और हमारे वार्ड के होनहार सफाई नायक श्री कंधई जी आदि लोग मौजूद रहे..!!
जय_भीम
जय_संविधान




