
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में “स्वच्छता से स्वागत” अभियान के तहत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश तथा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ENHM) अनुभव पाठक के नेतृत्व में स्वास्थ्य निरीक्षकों और सफाई कर्मियों ने स्टेशन परिसर एवं रेल पटरियों के आसपास गहन सफाई अभियान चलाकर प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाया।
अभियान के दौरान यात्रियों, रेलकर्मियों और आमजन को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही अपील की गई कि वे प्लास्टिक एवं अन्य कचरा रेल पटरियों या स्टेशन परिसर में न फेंकें तथा निर्धारित कूड़ेदान का ही उपयोग करें।
रेल प्रशासन ने कहा कि वाराणसी मंडल स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और यात्री हितैषी रेल परिवेश उपलब्ध कराने के लिए निरंतर ऐसे अभियान चलाता रहेगा।



