
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अमेरिका से स्वदेश लौट आए हैं। उनकी वापसी पर दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ उनका उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।


शुभांशु शुक्ला ने हाल ही में नासा के एक्सिओम-4 (Axiom-4) स्पेस मिशन में बतौर पायलट भाग लिया था, जिसमें उन्होंने 18 दिन अंतरिक्ष में बिताए। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद अपने गृह नगर लखनऊ रवाना होंगे।

About The Author
Views:0





