
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोडवेज इलाके में कैंट रेलवे स्टेशन के ठीक सामने विजयनगरम मार्केट में आधी रात को बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा और रोडवेज चौकी प्रभारी विकास सिंह की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की और तीन अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
छापेमारी इतनी अचानक और तेज थी कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही मिनटों में अवैध कारोबारियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पुलिस टीम ने मौके से शराब की बड़ी खेप जब्त करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया।पूछताछ जारी है और पुलिस इस पूरे नेटवर्क के पीछे जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुट गई है।
कार्रवाई के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सख्त कार्रवाई की सराहना की है। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा की यह “जीत-फाइटिंग” स्टाइल में की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई अपराधियों के लिए साफ संदेश है कि वाराणसी में अवैध कारोबार पर अब किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।




