
- रिपोर्ट: सत्या राय
कोलकाता : पश्चिम बंगाल कैडर के 1990 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी Manoj Agarwal को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वर्तमान में राज्य चुनाव आयोग में CEO के पद पर कार्यरत मनोज अग्रवाल इसी वर्ष जुलाई में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद इसे सरकार की पहली बड़ी प्रशासनिक नियुक्ति माना जा रहा है। प्रशासनिक हलकों में इस फैसले को काफी अहम माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, मनोज अग्रवाल को दो वर्ष का सेवा विस्तार दिए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
मनोज अग्रवाल को प्रशासनिक अनुभव और चुनावी प्रक्रियाओं की गहरी समझ रखने वाला अधिकारी माना जाता है। उनकी नियुक्ति को नई सरकार की प्रशासनिक रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।





