
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: गोरखपुर क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने 65121/65122 दोहरीघाट-औंड़िहार-दोहरीघाट मेमू सवारी गाड़ी के संचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस नई ट्रेन सेवा का शुभारम्भ 11 मई 2026 को किया जाएगा।
माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 05121 उद्घाटन विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे दोहरीघाट स्टेशन पर आयोजित समारोह अपराह्न 3 बजे से शुरू होगा, जिसमें प्रदेश सरकार एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, सांसद (घोसी) राजीव राय, विधायक राम बिलाश चौहान तथा विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह शामिल होंगे।इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर, वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।
रेल प्रशासन के अनुसार इस मेमू ट्रेन के संचालन से छात्रों, किसानों, व्यापारियों एवं आम यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।





