
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। अपराध पर लगाम कसने के लिए सिगरा पुलिस लगातार मुस्तैद है। सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र और रोडवेज चौकी प्रभारी विकास सिंह की संयुक्त टीम ने अपनी काबिलियत और सतर्कता का परिचय देते हुए रोडवेज बस अड्डे के पास से एक असलहा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध पिस्टल बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने स्वीकार किया कि वह काफी दिनों से इस अवैध धंधे में लिप्त था और असलहों की सप्लाई करता था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा है। हालांकि इस गिरोह का सरगना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
एसीपी के निर्देश पर पुलिस पकड़े गए तस्कर से पूछताछ कर रही है ताकि सरगना और उसके अन्य साथियों के बारे में अहम जानकारी मिल सके। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह असलहा कहां-कहां सप्लाई किया जाता था।
स्थानीय लोगों ने सिगरा पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई की सराहना की है। लोगों का कहना है कि शिवाकांत मिश्र और विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस की मुस्तैदी से क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल है।





