
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। गाजीपुर सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग करने वालों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने फर्जी पेंशन लेने के आरोप में 5 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में सामने आया कि इन कर्मचारियों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे वर्षों तक अवैध तरीके से पेंशन का लाभ उठाया। आरोप है कि मृतकों और अपात्र लोगों के नाम पर भी पेंशन स्वीकृत कराकर सरकारी कोष से लाखों रुपये निकाले गए।
शिकायत मिलने के बाद विभागीय जांच और पुलिस कार्रवाई में फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। पुलिस ने सभी 5 आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गलत तरीके से ली गई पूरी पेंशन राशि की वसूली भी की जाएगी और इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भी जांच जारी है।
प्रशासन का कहना है कि सरकारी योजनाओं का गलत फायदा उठाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि असली जरूरतमंदों को उनका हक मिल सके।




