
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। विभाग में तैनात उप निदेशक कल्याण सिंह उर्फ के.एस. यादव का कथित रूप से रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विभाग की कार्यशैली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अधिकारी खुले तौर पर रुपए लेते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक, वीडियो की जांच कराने की मांग लगातार बढ़ रही है और मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंच चुका है। प्रशासनिक स्तर पर भी पूरे प्रकरण पर नजर रखी जा रही है।
इस मामले को लेकर अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या भ्रष्टाचार के इस कथित प्रकरण में संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी या फिर मामला केवल जांच तक सीमित रह जाएगा।
फिलहाल विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।





