
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा / यूपी हेड
हरदोई: बेसिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। हरदोई के बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह के खिलाफ 5 लाख रुपये रिश्वत मांगने और 2 लाख रुपये वसूलने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। हालांकि उसको अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया न उसे सस्पेंड किया गया।
मामला बालवाटिका और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए होने वाली 210 एजुकेटर्स की भर्ती से जुड़ा है। इस भर्ती के लिए आउटसोर्स कंपनी को सेवायोजन पोर्टल पर करीब 4500 आवेदन मिले थे, लेकिन आरोप है कि रिश्वत वसूली के चलते भर्ती प्रक्रिया को करीब 6 महीने तक रोके रखा गया।
इसी मामले में BSA कार्यालय के बाबू अनुपम मिश्रा की भूमिका भी सवालों में है। आरोप है कि रिश्वतखोरी के खेल के बीच अनुपम मिश्रा ने 29000 शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर आई 61 नियुक्तियों से जुड़ी फाइलें गायब कर दीं। बाबू अनुपम मिश्रा के खिलाफ भी अलग से केस दर्ज किया गया है।
हरदोई के शिक्षा विभाग में दर्ज इस केस के बाद भर्ती प्रक्रिया, नियुक्ति फाइलों और BSA कार्यालय की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।





