
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जांच के दौरान एक संदिग्ध यात्री के पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, जीआरपी टीम स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक यात्री संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद बोरे, बैग और सूटकेस से नोटों के बंडल बरामद हुए। प्राथमिक जांच में नकदी की सही मात्रा और उसके स्रोत के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
जीआरपी टीम द्वारा यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद नकदी के संबंध में आयकर विभाग और अन्य एजेंसियों को भी सूचना दी जा सकती है, ताकि धन के स्रोत की जांच की जा सके।
फिलहाल, इस कार्रवाई से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।





