
- रिपोर्ट: सुनील जायसवाल
सहारनपुर: सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के बीतिया गांव के बाहर चंडीगढ़ देहरादून नेशनल हाईवे पर आश्रम बना हुआ है जिसमें महंत योगी हीरा नाथ व गोरी नाथ रहते हैं देर रात तीन लोगों ने वहां पर बनी कुटियो में आग लगा दी उस समय महंत योगी हीरा नाथ,गोरी नाथ अन्य महात्माओं के साथ कुटियों में सो रहे थे। वह सभी महात्मा बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर बाहर निकले।
उन्होंने देखा कि तीन लोग वहां से खेतों की तरफ भाग रहे हैं गुरु गोरी नाथ ने थाना कुतुबशेर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है समय रहते महात्मा अगर बाहर नहीं निकलते तो वह भी जिंदा जल जाते तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरीके से भयंकर आग लगी हुई है।
About The Author
Views:0





