
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा
मध्य प्रदेश: एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक चीतों को पानी पिलाता नजर आ रहा है। बकरियों का शिकार करने के बाद आराम फरमा रहे थे 5 चीते, एक युवक ने चीतों को पानी पिलाया। ये वीडियो मध्यप्रदेश के श्योपुर से बताया जा रहा है जहां एक युवक 5 चीतों को पानी पिलाता नजर आ रहा है।दरअसल चीतों का एक झुंड कूनो नेशनल पार्क के बाहर घूम रहा है।
शुक्रवार को इन्होंने मवेशियों और बकरियों को शिकार बनाया था, जिसके बाद ये आराम फरमा रहे थे, जहां एक युवक इन्हें पानी पिलाने पहुंच गया। ये हैरानगी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। श्योपुर के ग्राम डांग का वीडियो है।
About The Author
Views:0





