
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में कर्नाटक के पूर्व डीजीपी के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने डालीगंज निवासी मोहम्मद अकरम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, अकरम ने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जांच में पता चला कि पकड़ा गया आरोपी लखनऊ में दर्ज 32 मुकदमों में वांछित है और पहले भी कई बार जेल जा चुका है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कार और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। यह चोरी अलीगंज थाना क्षेत्र के सेक्टर-सी में स्थित पूर्व डीजीपी के आवास पर हुई थी।
अधिकारियों का कहना है कि फरार साथी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
About The Author
Views:0





