
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी के नगर निगम सदन में उस समय हंगामेदार स्थिति बन गई, जब बीजेपी के पार्षद ही धरने पर बैठ गए। इस बीच मेयर ने सदन की कार्यवाही छोड़कर बाहर चली गईं।
यह घटना तब हुई, जब बीजेपी पार्षदों ने स्थानीय मुद्दों और नीतियों को लेकर अपनी ही पार्टी के खिलाफ असंतोष जताया। पार्षदों की नाराजगी ने सदन में तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया। राजधानी का यह हाल तब है, जब अपनी ही पार्टी के लोग संतुष्ट नहीं हैं। इस घटना ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
About The Author
Views:0





