
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के हुसैनगंज चौराहा स्थित महाराणा प्रताप चौक पर उनकी प्रतिमा के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। यह आयोजन महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर सीएम योगी ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को याद किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रधर्म के प्रतीक हैं, जिनसे आज भी प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने प्रतिमा के सौंदर्यीकरण को सांस्कृतिक गौरव और ऐतिहासिक स्मृति के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
About The Author
Views:0





