
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: मेयर सुषमा खर्कवाल ने गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यालयों में अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान चारों अपर नगर आयुक्त और कई पीसीएस अधिकारी अपने कमरों में नहीं मिले।
मेयर ने इस गंभीर लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त को पत्र लिखकर ड्यूटी से गायब अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जवाब-तलब किया है। उन्होंने कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगी।
नगर निगम में अधिकारियों की अनुपस्थिति की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। कई अधिकारी फील्ड निरीक्षण या बैठकों का बहाना बनाकर कार्यालय से गायब रहते हैं, जिसके कारण नगर निगम आने वाले नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
About The Author
Views:0





