
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: शहर की सड़कों पर लखनऊ नगर निगम की कई खस्ताहाल गाड़ियां बिना किसी रोक-टोक के दौड़ रही हैं। इन वाहनों की हालत इतनी खराब है कि न तो नंबर प्लेट पर नंबर साफ दिखाई देता है और न ही बैक लाइट काम कर रही है।
ऐसे में अगर कोई वाहन चालक अचानक ब्रेक लगाए और पीछे से आ रही गाड़ी टकरा जाए, तो जिम्मेदारी किसकी होगी? सवाल उठता है कि जब आम नागरिकों की गाड़ियों पर ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाता है, तो नगर निगम की गाड़ियों पर इतनी लापरवाही क्यों?
स्थानीय लोगों का कहना है कि ये गाड़ियां न सिर्फ नियमों की अनदेखी कर रही हैं, बल्कि सड़क हादसों का कारण भी बन सकती हैं। प्रशासन से मांग है कि इन वाहनों की तत्काल जांच करवाई जाए और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
About The Author
Views:0





