
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ /मोहनलालगंज: ‘समाधान दिवस’ पड़ा फीका, आला अधिकारी नदारद मोहनलालगंज कोतवाली में आयोजित ‘थाना समाधान दिवस’ आज महज औपचारिकता बनकर रह गया।
शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद कोतवाली से एसीपी (ACP) और प्रभारी निरीक्षक जैसे जिम्मेदार अधिकारी गायब दिखे।
अधिकारियों के लिए तय कुर्सियां घंटों खाली पड़ी रहीं, जो प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।
पूरे आयोजन की कमान वरिष्ठ एसआई यशवंत सिंह और सब इंस्पेक्टर ललित कुमार के कंधों पर रही, जबकि राजस्व विभाग से केवल कानूनगो और लेखपाल ही उपस्थित हुए।
अपनी समस्याओं के समाधान की आस में आए फरियादी बड़े अधिकारियों को न पाकर निराश लौटे।
अधिकारियों की इस लापरवाही से योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को जमीनी स्तर पर पलीता लगता दिख रहा है।
About The Author
Views:0





