
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: शहर में फैली गंदगी को देख मेयर सुषमा खर्कवाल का पारा चढ़ गया। वह शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान 18 विकास परियोजनाओं के शिलान्यास के लिए पहुंची थीं, जहां स्थानीय लोगों ने सफाई व्यवस्था और कूड़ा न उठने की शिकायतें उनके सामने रखीं।
जनता की शिकायत सुनते ही मेयर ने मौके पर ही नगर निगम के अधिकारियों को फोन किया और लापरवाही को लेकर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में तुरंत सुधार लाया जाए और जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मेयर ने कहा कि त्योहारों के सीजन में सफाई को लेकर किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
About The Author
Views:0





