
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
काकोरी, लखनऊ में सातवीं कक्षा की छात्रा दीपावली यादव ने एक दिन के लिए थाना प्रभारी की भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम के साथ यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया और बिना हेलमेट वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की सख्त हिदायत दी।

इस पहल में इंस्पेक्टर सतीश राठौर भी उनके साथ मौजूद रहे। दीपावली के इस अनुभव ने न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ाया, बल्कि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का काम किया।
About The Author
Views:0





