
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली, जिसमें आगामी विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल को अवगत कराया कि विधानसभा का मानसून सत्र 11 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस दौरान सरकार कई अहम विधेयक पेश कर सकती है और विपक्ष भी विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
इस मुलाकात को मानसून सत्र की रणनीतिक तैयारियों के तहत अहम माना जा रहा है।
About The Author
Views:0





