
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ के BKT इलाके में एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सिलेंडर फटने की वजह से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि तीन झोपड़ियां इससे प्रभावित हो गईं।
सूचना मिलते ही फायर स्टेशन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और होज पाइप की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान मौके से दो सिलेंडर बरामद हुए, जिनमें से एक फटा हुआ था।
स्थानीय पुलिस ने घायल बच्चे गोलू को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। राहत की बात है कि घटना में किसी की मौत की सूचना नहीं है। पुलिस और फायर ब्रिगेड मामले की जांच कर रही है।
About The Author
Views:0





