
- रिपोर्ट: तारा शुक्ला
सोनभद्र: जिले में आखिरी जुम्मे की नमाज के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा की गई। इस मौके पर सदर एसडीएम उत्कर्ष द्विवेदी और सिटी सीओ डॉक्टर चारू द्विवेदी के नेतृत्व में रावटसगंज नगर की सभी मस्जिदों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई और अमन-चैन को लेकर एक दूसरे को बधाई दी गई।
सदर एसडीएम उत्कर्ष द्विवेदी ने बताया कि शांति और व्यवस्था के साथ आखिरी जुमे की नमाज अदा की गई। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा गया था, और संबंधित थानों, चौकियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए थे। एसडीएम ने यह भी कहा कि इस बार की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अमन-चैन बना रहा।
About The Author
Views:0





