
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। थाना लक्सा पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए भटक रहे 3 वर्षीय बच्चे को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचा दिया। बच्चा रोते-बिलखते हुए भटक रहा था, जिसे मिशन शक्ति टीम ने सुरक्षित अपने साथ लेकर थाना लक्सा पहुंचाया।
बच्चा बेहद छोटा होने के कारण अपना नाम और पता बताने में असमर्थ था। ऐसे में थाना लक्सा पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने तत्परता से प्रयास करते हुए महज तीन घंटे के भीतर बच्चे के परिजनों की जानकारी हासिल कर ली।
इसके बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और थाना लक्सा पुलिस व मिशन शक्ति टीम के त्वरित प्रयासों एवं मानवीय संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।
पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर उसकी संवेदनशीलता और त्वरित प्रतिक्रिया सामने आई, जिसके चलते मासूम बच्चा सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सका।





