
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। मोहम्मदी कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर रमेश चंद शुक्ला की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, बीती रात ड्यूटी से लौटते समय उनकी बाइक रास्ते में अचानक आए सांड से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई।
सब इंस्पेक्टर रमेश शुक्ला जनपद बाराबंकी के रहने वाले थे। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। सहकर्मियों और अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।
About The Author
Views:0





