
- वाराणसी ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र में चर्चित सौरभ सिंह उर्फ बंटी हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी हरिओम सिंह पर पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। गोमती ज़ोन की डीसीपी नीतू काद्दयान, जिन्हें उनके सख्त और प्रभावी कार्यशैली के कारण ‘लेडी सिंघम’ भी कहा जाता है, ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ₹25,000 का इनाम घोषित किया है।
पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी हरिओम सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह, निवासी भदेवली, घटना के बाद से लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से उसकी तलाश तेज कर दी गई है।
डीसीपी नीतू काद्दयान ने स्पष्ट संदेश दिया है कि हत्या जैसे गंभीर अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है और उसे शीघ्र ही कानून के दायरे में लाया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।





