
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
कुशीनगर: जिले में लड़कियों से छेड़खानी करने वाले 124 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी कोचिंग सेंटरों और स्कूलों के पास लड़कियों को परेशान करने की शिकायतों पर पकड़े गए।
एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाया है। इसी अभियान के तहत अलग-अलग इलाकों से इन युवकों को दबिश देकर पकड़ा गया।
पुलिस ने साफ किया है कि लड़कियों की सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी, और भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों और छात्राओं ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
About The Author
Views:0





