
-विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्तों की उनके घरों से हुई गिरफ्तारी, न्यायालय में किया जा रहा पेश
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कपसेठी पुलिस ने विभिन्न मुकदमों में वांछित 05 एनबीडब्ल्यू/वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष कपसेठी के नेतृत्व में सोमवार को क्षेत्र में देखभाल, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की तलाश के दौरान की गई।
पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू/वारंट से संबंधित पांचों वारंटी अभियुक्तों को उनके-अपने घरों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।




