
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास इराक़ची ने रूस के साथ संबंधों को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि मौजूदा वैश्विक हालात में ईरान और रूस के रिश्ते पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं।
उन्होंने रूस को ईरान का “सच्चा और रणनीतिक सहयोगी” बताया और कहा कि क्षेत्रीय एवं वैश्विक स्तर पर दोनों देशों की साझेदारी लगातार गहराई ले रही है।
विदेश मंत्री इराक़ची ने बताया कि उनकी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कल एक अहम मुलाकात तय है, जिसमें पश्चिम एशिया की स्थिति, क्षेत्रीय सुरक्षा और द्विपक्षीय रणनीतिक सहयोग जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में रूस और ईरान कई बड़े रणनीतिक फैसले ले सकते हैं, जो क्षेत्रीय समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं।
About The Author
Views:0





