
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। वाराणसी जंक्शन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता के आदेश पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता के निर्देशन में हुई चेकिंग के दौरान कुल 89 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, जिनसे 82,970 रुपये का राजस्व वसूला गया।
चेकिंग अभियान में कुल 17 स्टाफ शामिल रहे। मुख्य टिकट निरीक्षक (इंचार्ज) जनार्दन सिंह, एस.के. पाण्डेय, बी.बी. सिंह, संजय कुमार सिंह, टिकट निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी, डी.के. त्रिपाठी, वरिष्ठ टिकट परीक्षक कुंवर अभिषेक, पूजा चौबे, पूजा गुप्ता, निकिता सिंह, सिविल सार्जन, सतीश कुमार, दिवाकर प्रसाद तथा आरपीएफ सब इंस्पेक्टर माधुरी यादव, कांस्टेबल जयराम और महिला कांस्टेबल प्रीति सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।




