
- रिपोर्ट: पंकज झा
मिर्जापुर। छह दिसंबर को लेकर ड्रमंण्डगंज पुलिस ने गुरुवार शाम को क्षेत्र के रतेह चौराहा व बबुरा खुर्द गांव में पैदल मार्च निकाला। थानाध्यक्ष ड्रमंण्डगंज ब्रह्मदीन पांडेय के नेतृत्व में एसआई शिवाकांत पांडेय, रामविशाल, रमेश यादव,हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव, मूलचंद वर्मा, प्रमोद सिंह, कांस्टेबल पावस कुमार,सोहित कुमार आदि पुलिसकर्मियों ने पैदल मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि छह दिसंबर को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल मार्च निकाला गया है।
About The Author
Views:0





