
- रिपोर्ट: अमित कुमार
Ayodhya: डाक्टर को धरती का भगवान यूँ ही नहीं कहा जाता हैं जिसका जीता जगाता सबूत आयोध्या जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी ई एमओ डाक्टत आशीष पाठक स्वयं हैं जिन्होंने स्टीम केयर यूनिट योजना के संचालन से अबतक करीब 30 ह्रदय रोगियों को प्रदेश सरकार की तरफ से उपलब्ध तेनेक्सी प्लेस इंजेक्शन की डोज देकर उनका जीवन बचाया हैं. बताते चले कि यह इंजेक्शन प्रदेश सरकार ने प्रदेश सरकार ने सभी अस्पतालो मे ह्रदय रोगियों के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराया हैं जिसके लगने के बाद मरीज को अगले छः घंटो तक जीवन सहेजने मे कारगर सबित होगा इतने समय मे मरीज को नजदीकी हायर सेंटर तक लेजाया जा सकता हैं.
इस बावत जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीझक डॉ अजय चौधरी ने इस इंजेक्शन को जीवन रझक बताते हुए बताया कि यह सरकारी कि तरफ से गतिब मरीजों को जीवन रझक तोफा बताया हैं. वहीं ईएमओ डॉ आशीष पाठक के कार्य को सराहनीय करते हुए इसे जिला चिकित्सालय कि बड़ी उपलब्धता बताया हैं.

इसी कड़ी मे बुधवार को सुबह दस बजे थाना पुराकालंन्द्र के ग्राम बेनीपुर निवासी 52 वर्षीय रमेश चंद दुबे पुत्र केशवराम को सीने मे तेज दर्द होने पुनके पुत्र ने उन्हें जिला चिकित्सालय कि इमरजेंसी ओपीडी आया जहाँ डुइटी पर मौजूद डॉ आशीष पाठक डॉ प्रज्ज्वल मिश्रा फरमासिस्ट हनुमंत प्रसाद दुबे ने तेजी दिखाते हुए मरीज का तत्काल इसीजी किया जिसमें उन्हें ह्रदय रोग होने की पुष्ठी होने पर तत्काल डॉक्टर पाठक ने मोबाइल से लखनऊ के लोहिया शोध संस्थान के ह्रदय रोग विभाग से परामर्श करते हुए मरीज को तेनेक्सा प्लेज की डोज दी जिसके बाद मरीज को आराम मिला और उसे 108 एम्बुलेंस की सेवा दिलाते हुए लखनऊ के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया शोध संस्थान के लिए रेफर कर दिया.
वहीं डॉक्टर की तुरित सेवा से प्रभावित टिमरदारों ने पुरे अस्पताल का धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया. और उन्हें धरती का भगवान कहकर उनका उत्साह वर्धन भी किया. उनके द्वारा तारीफ सुनकर ओपीडी के सभी स्वास्थ्य कर्मियों की आँखे तक नम हो गई.
मरीज की सेवा मे इमरजेंसी फरमासिस्ट हनुमंत प्रसाद दुबे प्रभारी विजय प्रकाश वर्मा, रमेश, सुधाँसू पाण्डेय, ऋषभ आदि ने भी भरपूर सहयोग किया।





