
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप और लोको टेस्ट शॉप का निरीक्षण कर फायर सेफ्टी एवं संरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों, सुरक्षा संसाधनों और आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए।
महाप्रबंधक ने कहा कि बरेका में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं का पूर्ण रूप से क्रियाशील एवं अद्यतन रहना आवश्यक है। उन्होंने फायर सेफ्टी उपकरणों के नियमित निरीक्षण, मॉक ड्रिल और कर्मचारियों के सुरक्षा प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
About The Author
Views:0





