
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
कानपुर: कानपुर में पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई इमरान सोलंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी एक महिला सफाईकर्मी द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोप के बाद हुई है।
घटना के संबंध में जाजमऊ पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इमरान सोलंकी को हिरासत में लिया।
महिला सफाईकर्मी ने आरोप लगाया था कि बीते दिन इमरान सोलंकी ने उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इसे लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
About The Author
Views:0





